गोठान प्रबन्धन समिति चयन हेतु विशेष ग्राम सभा सम्मेलन का आयो... - CG Sandesh

गोठान प्रबन्धन समिति चयन हेतु विशेष ग्राम सभा सम्मेलन का आयोजन.

छत्तीसगढ़ सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना गोधन न्याय योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत मेढापाली के गोठान ग्राम ठुठापाली में गोठान प्रबन्धन समिति का चयन करने हेतु विशेष ग्राम सभा सम्मलेन का आयोजन किया गया.

ग्राम सभा मे सरपंच मेघनाथ पटेल, बसना सहायक विकास विस्तार अधिकारी सुरेश पटेल, नेपाल सिदार सहायक पशू चिकित्सा अधिकारी, मनोज दीवान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, हिमांशू जोशी, कुंजबिहारी यादव, सुख सागर पटेल उप सरपंच, ग्राम पंचायत के तीनों गांव मेढापाली,  ठुठापाली,  हारिल छापर, के पंच सेवक लाल, दुर्गा प्रसाद , दयालाल, नान कुंवर, श्रीमती नोनी बाई, एवं समस्त ग्राम वासी उपस्तिथ थे.

सम्मलेन में गोठान के निर्माण एवं विकास के सम्बंध में चर्चा किया गया. एवं गोठान प्रबन्धन समिति के सदस्य हेतु सरपंच सचिव सहायक चिकित्सा अधिकारी तथा 12 सदस्यों का नाम प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक सदस्य हेतु चार-चार नाम को प्रस्तावित कर अनुसंशा हेतु भेजा गया.

सर्व प्रथम सहायक विकास विस्तार अधिकारी सुरेश पटेल द्वारा ग्राम वासियो को गोधन न्याय योजना के तहत गोबर क्रय के सम्बंध में एवं लावारिश पशुओं को उपस्तिथ करने, एवं गांव के फसलों को पशुओं से बचाने हेतु चारा गाह निर्माण एवं उपयोगिता के सम्बंध में विस्तार से बताया गया.

बताया गया कि गोबर क्रय से ग्रामीणों ने आय के साधन बढेगा महिला स्व सहायता समूहों को कम्पोस्ट बनाकर जैविक खाद को बढ़ावा देने का प्लान तैयार किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें