खबर लगने के बाद केवटापाली गाँव के क्वारंटाइन सेंटर में रह रह... - CG Sandesh

खबर लगने के बाद केवटापाली गाँव के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे मजदुर पहुंचे अपने घर

सीजी सन्देश डॉट कॉम ने कल बसना के केवटापाली गाँव के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे मजदूरों के बारें में बताया था, जहाँ 10 जून को करीब 20 मजदुर आये थे, जिनमे से 2 लोगों का सेम्पल 23 जून को लिया गया था, इसमें से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिसके चलते उसे इलाज के लिए भेज दिया गया था और गाँव को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया.था.

इसके बाद 27 जून को क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे सभी मजदूरों का सेम्पल लिया गया. लेकिन उसमे से एक मजदुर के रिपोर्ट नहीं आने के कारण अब तक सभी को क्वारंटाइन सेंटर में ही रहना पड़ रहा था. बताया गया कि एक मरीज का रिपोर्ट नहीं आने के कारण दोबारा उस मरीज का सेम्पल लिया गया. उसके बाद भी 10 दिन से अधिक हो गए थे, लेकिन फिर भी रिपोर्ट नही आने के कारण मजदूरों अब तक क्वारंटाइन सेंटर में ही रखा गया था.

मजदूरों ने बताया था कि लगभग लगभग 2 माह होने को है तब से वे यहाँ है और बरसात के दिन में उन्हें स्कूल में जमीनों पर सोना पड़ रहा था, बताया गया कि स्कूल के चारो और घास उगने के कारण उन्हें  रात्रि में विषैले जीव जंतु के डर से रात भर नींद नही आ रही थी. उन्हें भय था कि कहीं कोई साँप आकर डंस ना ले.

वहीं कल ख़बर लगने के बाद सभी को अब अपने घर भेज दिया गया है, बताया गया कि कल रात को डॉक्टर की टीम आकर उन्हें जाँच की, एक बचे हुए मजदुर का भी रिपोर्ट नेगेटिव आ चूका है. जिसके बाद उन्हें कल घर जाने को बोल दिया गया. लेकिन अधिक रात होने की वजह से मजदुर कल वहीं रुके और आज सुबह क्वारंटाइन सेंटर से निकलकर अपने घर पहुंचे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें