छत्तीसगढ़: कोरोना संक्रमित मिलने पर मिलते हैं डेढ़ लाख की बात... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: कोरोना संक्रमित मिलने पर मिलते हैं डेढ़ लाख की बात हुई वायरल…लोग हुए भ्रमित..!

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में कोरोना पॉजिटिव होने पर डेढ़ लाख मिलते हैं की बात वायरल हो गई। इसके बाद हंगामा भी मचने लगा, संक्रमित पाए गए लोगों ने किया अस्पताल जाने से इंकार करने लगे। बात तो यह भी निकलकर आने लगी कि केंद्र सरकार से फंड मिलने के लालच में स्थानीय प्रशासन लोगों को पॉजिटिव बता रहा है, यह बात झूठ है लोग मानने को राजी नहीं थे। काफी देर तक अफसर लोगों को समझाते रहे।

बता दें कि इस इलाके में पिछले कुछ दिनों में दर्जनों मरीज मिले हैं। हालात इस कदर बिगड़े कि अफसरों को यहां आकर लोगों को समझाना पड़ा। एसडीओपी चंद्रपुर बीएस खूंटिया ने बताया कि एक फेक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पॉजिटिव आने पर डेढ लाख रुपए मिलने की बात कही जा रही है। इससे ग्रामीणों को लगने लगा है कि जबरन लोगों को परेशान किया जा रहा है। वायरल मैसेज में रुपए पंचायतों या नगर निगम को मिलने का दावा किया गया है, इसलिए लोगों ने सरपंच का घर घेर दिया।

सरपंच के घर का घेराव की जानकारी मिलने पर एसडीएम डॉ. एसएस राज, एसडीओपी बीएस खूंटिया, जैजैपुर तहसीलदार चंद्रशिला, टीआई प्रशिक्षु डीएसपी परमेश्वर तिलकवार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाइश दी। यहां दूसरी परेशानी यह भी है कि लोग अब सैंपल देने व टेस्ट कराने से भी मना कर रहे हैं। शनिवार को तो हद हो गई, जिन छह लोगों को शुक्रवार को पॉजिटिव पाया गया था। उन्हें इलाज के लिए ले जाने टीम आई थी, लेकिन वे लोग जाने को तैयार ही नहीं थे। एसडीएम ने उन्हें समझाइश दी तभी वे इलाज के लिए गए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें