बिजली विभाग के बाबू द्वारा ग्रामीणों को गाली गलौच.
सरायपाली के बलौदा सब स्टेशन अंतर्गत बिजली विभाग के बाबू द्वारा गाली गलौच करने का मामला सामने आया है. शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कुसमी सरार अंतर्गत कुछ ग्रामीण कल बिजली सब स्टेशन गए थे. चूँकि कल से पूरे गाँव का बिजली बंद कर दिया गया था.
बताया गया कि गांव में कई लोगों का सही सही बिल पटा रहें है, उसके बाद भी उन लोगो का विधुत को बाधित किया गया हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जिनका बकाया हैं उन्हीं का बिजली काटे गांव भर के बिजली को बाधित करना सही नही है. जिसकी चर्चा के लिए वे विधुत सब स्टेशन पहुंचे थे.
बताया गया कि बाबू द्वारा बिल पेश करने को कहा गया जिसके बाद कुछ समय बाद जब ग्रामीण लोग पटे हुए बिल लेने गए तो बाबू द्वारा गांव के जगन्नाथ मंदिर के पास आकर गाली गलौच करने लगा. जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा एक लिखित शिकायत बलौदा चौकी में किया गया है.