सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में जीवनदीप समिति का बैठ... - CG Sandesh

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में जीवनदीप समिति का बैठक संपन्न.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में विधायक किस्मत लाल नंद के अध्यक्षता में एवं अनुविभागीय अधिकारी कुणाल दुदावत, एस. डी. ओपी.  विकास पाटले, बीएमओ डॉक्टर अमृतलाल रोहलेडर, बी पीएम शीतल सिंह, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे की उपस्थिति में जीवनदीप समिति की सामान्य सभा की बैठक व वृक्षारोपण का कार्य किया गया.

इस बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंटीन की व्यवस्था, पेयजल हेतु बोर खनन, कोरोना कार्नर बनाए जाने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा हेतु पुलिस की व्यवस्था,  सीएचसी के सीसीटीवी कैमरे से असामाजिक तत्वों की निगरानी करने तथा विधायक निधि से साइकिल स्टैंड बनाने के संबंध में चर्चा किया गया. इस बैठक में अन्य विभाग के सभी विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें