बरमकेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही..पकड़े गए अवैध शराब के तश्कर..... - CG Sandesh

बरमकेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही..पकड़े गए अवैध शराब के तश्कर...

बरमकेला में अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही की गई है । बरमकेला थाना प्रभारी निरीक्षक चमन सिन्हा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक विजय गोपाल, आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर, मिनकेतन पटेल, कन्हैया चौहान, सुरेश टोप्पो एवं दिनेश कुमार के द्वारा मुखबीर सूचना पर दिनांक 20.07.2020 के रात्रि करीब 10:30 बजे झनकपुर चौक बरमकेला के पास नाकेबंदी कर ओडिशा की ओर से आ रही मारुति वैन OR 02-K/ 5430 को रोक कर चेक किया गया । चालाक  दिलीप चौहान पिता स्वर्गीय बिहारी चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी कनकबीरा थाना सारंगढ़ से पूछताछ कर उसके वाहन की तलाशी ली गई । वाहन अंदर  11 पेटी किंगफिशर स्ट्रांग बियर तथा 03 पेटी मैकडॉवॉल नंबर वन अंग्रेजी शराब* मिला । आरोपी से पूछताछ करने पर शराब ओडिशा से लेकर आना तथा सारंगढ़ क्षेत्र में बिक्री करना बताया है । आरोपी से उसकी वाहन एवं कुल शराब मात्रा 132 लीटर 720ml कीमती ₹40,200 एवं सफेद मारुति वैन  जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(2)59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें