सरायपाली पुलिस की कार्रवाई में 5 जुआड़ी गिरफ्तार, 13 हजार नगद जप्त
प्रुफुल्ल कुमार ठाकुर पुलिस अधीक्षक महासमुंद के आदेशानुसार एवं मेघा टेम्बुलकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशानुसार एवं विकास पाटले SDOP सरायपाली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरायपाली निरीक्षक मल्लिका तिवारी व स्टाफ द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब ,जुआ, सट्टा पर सतत निगरानी रखी जा रही है. एवं सतत कार्यवाही किया जा रहा है.
सरायपाली पुलिस को 19 जुलाई 2020 को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम नूनपानी आमाखार के पास कुछ व्यक्ति रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे है, जिसकी सूचना पर पुलिस गवाहों को साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान में दबिश दिया. जहां कुछ व्यक्ति लाकडाउन का उल्लंघन करते हुये 52 पत्ती ताश से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाये गए.
पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसमे आरोपी 1- धनेश्वर मिरी पिता मोहन लाल मिरी उम्र 35 साल निवासी उमरिया थाना सरायपाली, 2- जुगेश प्रधान पिता चेतन प्रधान उम्र 29 साल निवासी पतेरापाली थाना सरायपाली 3- चंद्रशेखर यादव पिता बोधराम यादव उम्र 30 साल निवासी उमरिया थाना सरायपाली 4- लक्ष्मण सिदार पिता घासीराम सिदार उम्र 42 साल निवासी नूनपानी थाना सरायपाली शामिल है.
पुलिस ने सभी जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला रकम 13,000 रूपये, 52 पत्ती ताश एवं एक प्लास्टिक बोरी को जप्त किया.
पुलिस ने बताया कि आरोपीगण द्वारा जिला दण्डाधिकारी महासमुंद द्वारा जारी धारा 144 जा0फौ0 के तहत निषेधाज्ञा लाकडाउन की जानकारी रखते हुए अपने निवास से निकलकर ग्राम नूनपानी आमाखार के पास एक झुंड में बैठकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पाये गये. जिसपर उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 13जुआ एक्ट एवं धारा 188,269,270 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.