पति ने पत्नी के सिर पर किया वॉर ..पति गया जेल...सारंगढ़ तहसील... - CG Sandesh

पति ने पत्नी के सिर पर किया वॉर ..पति गया जेल...सारंगढ़ तहसील की घटना!


कहते हैं पति पत्नी का रिश्ता साथ जन्मो का होता है, जहां जिंदगी भर साथ रहने वालों के बीच कहा सुनी कोई नई बात नही.. लेकिन जब यही कहा सुनी हिंसा का रूप ले लेता है तो अपराध को जन्म देता है।

कोसीर मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर ग्राम मुड़पार में विगत दिवस पति -पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा हुई और घायल महिला ने कोसीर थाने में की शिकायत ।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 16 जुलाई की दोपहर 3:00 बजे आसपास मुड़पार गांव की याद कुमार पटेल उम्र 28 वर्ष ने अपनी पत्नी पर लड़ाई झगड़ा करते हुए अपने पत्नी के सिर पर लाठी से वार कर दिया जिससे पूनम कि सर फट गई और वह घायल हो गई। पूनम पटेल ने कहा कि 2014 में विवाह हुई थी तब से मेरे साथ दुर्व्यवहार और लड़ाई झगड़ा करता आ रहा है ।16 जुलाई को बहुत ज्यादा मुझे मार पीट किया गया तब मैं सहन न कर सकी और थाने में शिकायत की है याद कुमार की पत्नी की शिकायत पर कोसीर पुलिस ने धारा 294, 506, 323 ,आईपीसी दर्ज करते 151 ,107, 116 दर्ज करते हुए जेल दाखिल किया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें