सरायपाली नगर पालिका प्रशासन द्वारा साफ-सफाई को लेकर विशेष अभ... - CG Sandesh

सरायपाली नगर पालिका प्रशासन द्वारा साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान

सरायपाली नगर पालिका प्रशासन द्वारा साफ-सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत सरायपाली के प्रमुख स्थानों पर विशेष तौर पर अलग से नगर पालिका के कर्मचारी पहुंचकर सफाई कर रहे हैं. जिसकी अगुवाई नगर पालिका के सभापति हरदीप सिंह रैना नगर पालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल के मार्गदर्शन में कर रहे हैं.

सभापति रैना ने बताया की सावन महीना को देखते हुए सरायपाली शहर में सभी शिव मंदिरों के आसपास साफ सफाई विशेष तौर पर कराई जा रही है. नगर पालिका सफाई प्रभारी राजू प्रधान एवं गिरजा महापात्र को इसकी जवाबदारी दी गई है तथा, शासकीय संस्थाएं व शासकीय विश्राम गृह के आसपास साफ सफाई एवं सैनिटाइजिंग का कार्य भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा किया जा रहा है.

शासकीय स्कूलों चौक चौराहों मंदिर मस्जिद गिरजाघर गुरुद्वारों के आसपास विशेष तौर पर सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ़ सफाई का कार्य किया जा रहा है.

सभापति रैना ने बताया की वर्षा ऋतु में वार्डों में पानी निकासी की समस्या आती है ऐसे में विशेष टीम का गठन कर पानी निकासी का कार्य करवाया जा रहा है.

इस टीम के सदस्य एक फोन कॉल पर संबंधित वार्ड में पहुंचकर तत्काल पानी जाम की स्थिति का निराकरण करते हैं नगर पालिका के कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे सभी 15 वार्डों के कार्य की तस्वीरें रोज अपडेट करें.

सरायपाली का कोई भी नागरिक अपने वार्ड की साफ सफाई की जानकारी ले सकते हैं तथा साफ सफाई के संबंध में या कचरा ना उठने के बारे में शिकायत +91 79998 77205 सफाई प्रभारी राजू प्रधान के मोबाइल नंबर पर कर सकता है.

सभापति रैना ने आगे बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल द्वारा सफाई पर विशेष रूचि लेते हुए आगामी दिनों में मच्छर मार दवा एवं फिनाइल के छिड़काव हेतु भी निर्देशित किया गया है तथा पिछले 10 वर्षों में जो सरायपाली की सबसे बड़ी समस्या रही मुख्य मार्ग पर नालियों का ना होना और पानी निकासी ना होना उसे ध्यान में रखते हुए शासन से बड़ी नालियों निर्माण के प्रस्ताव पर स्वीकृति करा ली गई है. राशि जल्द जारी होने और निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होने का भरोसा भी पालिका अध्यक्ष ने दिलाया है.


जोगी तालाब ......!

नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल जोगी तालाब में वाटर फिल्टर प्लांट लगाकर जोगी तालाब को पुनर्जीवित करने हेतू भी प्रतिबद्ध हैं जिसे सामान्य सभा की आगामी बैठक में शासन को प्रस्ताव भेजने हेतु प्राथमिकता के साथ चर्चा के लिए व आम सहमति के लिए रखा गया है

नगर पालिका सभापति हरदीप सिंह रैना ने बताया बस्ती सरायपाली तालाब से जोगी तालाब को भरने हेतु आधी अधूरी पाइपलाइन है पूर्व में नगर वासियों की जान जोखिम में डालकर पीने के पानी के पाइप लाइन में तालाब का पानी छोड़ कर एक या 2 दिन जोगी तालाब को भरने का दिखावा किया जाता था.

वर्तमान में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा साफ निर्देश दिया गया है कि सरायपाली के नागरिकों के स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा हमारे लिए सरायपाली के हर नागरिक की सेहत महत्वपूर्ण है पीने के पानी के पाइप लाइन से कोई छेड़छाड़ ना किए जाने का सख्त निर्देश दिया गया है. साथ ही साथ जोगी तालाब को भरने हेतु और तालाबों के जीर्णोद्धार हेतु भी अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए जोगी तालाब को भरने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष अमृतलाल पटेल ने नई पाइप लाइन बिछाने का निर्णय लिया है और जल्द से जल्द पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण करने हेतु नगर पालिका प्रशासन को निर्देशित भी किया है. पाइपलाइन में बिछने वाले पाइपों के क्रय का कार्य पूर्ण हो चुका है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें