सेमलिया पुल के पास कार हुई दुर्घटना ग्रस्त, बाल-बाल बचे चालक
आज तड़के सुबह करीब 4 से 5 के बीच सरायपाली के पास सेमलिया नाला नेशनल हाइवे क्रमांक 53 में एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई. मिली जानकारी के अनुसार कार में केवल एक ही व्यक्ति सवार था जो अपने गाँव बसना पलसापाली से सरायपाली जा रहा था, तब उसकी कार सेमलिया नाला के पुलिस में बने दीवार से टकराकर पलट गई. जिसे क्रेन की मदद से निकाले जाने की बात कही जा रही थी.
कार में सवार चालक का नाम मोतीलाल चौहान बताया गया है, जो बसना ब्लाक के ग्राम पलसापाली के पूर्व उप सरपंच भी रहे है. जो इस हादसे से बाल-बाल बचे. लेकिन उनकी कार CG 06 GN 8194 हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें