मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जारी किये जांच के आदेश, स्वास्थ कर्मचारियों ने सरायपाली बीएमओ के खिलाफ की थी शिकायत, जगी न्याय की आश.
सरायपाली बीएमओ के खिलाफ स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ द्वारा 7 बिंदुओं में किए गए शिकायत के बाद महासमुंद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी द्वारा सरायपाली बीएमओ के खिलाफ जांच के लिए डॉक्टर व्ही. पी. सिंह जिला मलेरिया अधिकारी महासमुन्द छत्तीसगढ़ को आदेश जारी किया है.
इसके पहले जी पी चंद्राकर सहायक ग्रेड 2 लेखापाल स्थानीय कार्यलय महासमुन्द को मामले में जांच करने का आदेश जारी किया गया था, जिसके एक माह बीत जाने के बाद जांच नही किया गया.
सूत्रों ने बताया कि सरायपाली बीएमओ के खिलाफ जांच दल आदेश होने के बाद भी जाँच नही कर रहा था पत्र को दबा दिया गया था. जिसके बाद आक्रोशित कर्मचारी जिलेभर में लगातार काली पट्टी बांधकर सरायपाली बीएमओ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे.
जिसके बाद जिला स्वास्थ अधिकारी द्वारा एक बार फिर जांच के लिए आदेश जारी किया है, आदेश क्रमांक /20/1722/ दिनांक 27-06-2020 के अनुसार व्ही. पी. सिंह जिला मलेरिया अधिकारी महासमुन्द छत्तीसगढ़, जी पी चंद्राकर सहायक ग्रेड 2 लेखापाल स्थानीय कार्यलय कार्यालयीन पत्र क्रमांक शिकायत 20/1336 दिनांक 15-05-2020 संदर्भित पत्र का अवलोकन करेंगे. जिसके द्वारा विकास खण्ड सरायपाली अंतर्गत कार्यरत स्वास्थ स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा विभिन्न 07 बिंदुओं में शिकायत पत्र प्रेषित किया है.
सरायपाली बीएमओ के खिलाफ प्रभारी सुपरवाइजर परेशान होकर अपने को प्रभार से मुक्त करने के लिए पत्र लिख कर असंतोष जताया है. और अपने मूल पद पर कार्य कर शासकीय सेवा निष्ठापूर्वक करने हेतु पत्र बीएमओ सरायपाली को लिखा है.
ज्ञात हो कि बीएमओ सरायपाली द्वारा परेशान सरायपाली के सभी कर्मचारी काली पट्टी के साथ कार्य कर रहे थे. लेकिन मुख्य चिकत्सा अधिकारी द्वारा जांच टीम बनाने से कर्मचारियों में आशा जगी है कि कुछ कार्यवाही बीएमओ सरायपाली के ऊपर जरुर होगी.