तलवार लेकर लोगों दौड़ाने वाला गिरफ्तार. - CG Sandesh

तलवार लेकर लोगों दौड़ाने वाला गिरफ्तार.

बागबाहरा पुलिस ने एक व्यक्ति को तलवार लेकर लहराते हुए पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि 10 जुलाई को 07:30 बजे सूचना मिला कि एनएच 353 रोड अशोक लिलेण्ड वर्क शाप ग्राम खोपली के पास एक व्यक्ति लोहे का तलवार लेकर लहराते हुये दौडा रहा है. जिसकी सूचना तस्दीक पर पुलिस मौके पर पहुंच कर हाथ में रखें तलवार व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडे. जिसका नाम पता पुछने पर वह अपना नाम सुखनंदन यादव पिता लल्लू यादव उम्र 32 वर्ष साकिन गारनी बारी थाना जगोडी जिला सिधी (म.प्र.)  का होना बताया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के हाथ में रखें लोहे का तलवार जिसकी कुल लम्बाई 23 इंच फल की चौडाई 3 इंच, मुठ सेा नोक तक की लम्बाई 29 इंच है. आरोपी का कृत्य आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार हथियार को लहराते हुए व्यक्ति को डराते धमकाने दौडाये पाये जाने से अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध कायम कर धारदार तलवार को जप्त किया गया व आरोपी को गिरफ्तारी किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें