टास्क फोर्स समिति की बैठक.  - CG Sandesh

टास्क फोर्स समिति की बैठक.

विकासखंड सरायपाली में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में टास्क फोर्स समिति का मीटिंग लिया गया. जिसमें स्वास्थ विभाग द्वारा चलाया जा रहे शिशु संरक्षण माह गहन डायरिया नियंत्रण प्रबंधन, जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के संबंध में सभी विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया. साथ ही बरसात के मौसम में मलेरिया, उल्टी दस्त जैसी बीमारियों के रोकथाम कराने सभी पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन कराने, सभी गर्भवती महिलाओं के पास अनिवार्य रूप से आयरन एवं कैल्शियम गोली की उपलब्ध सुनिश्चित कराने, टीकाकरण स्थल पर हिमोग्लोबिन जांच, कुपोषित बच्चों को एन आर सी भर्ती कराने, आर सी एच एवं एच एम आई एस एंट्री शत प्रति शत कराने, तथा स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों को मुख्यालय मे अनिवार्य रुप से रहने को कहा गया.

इस मीटिंग में विकासखंड स्तरीय अधिकारी डॉ अमृत रोहलेडर, शीतल सिंह, टी आर धृतलहरे, जीआर नारंग, आई पी कश्यप, खीरसागर नायक व ए.एस सिदार उपस्थित रहे.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें