जेसीबी मशीन सहित 4 ट्रैक्टर अवैध उत्खनन करते पकड़ाया.
8 जुलाई 2020 को राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के किराने 1 जेसीबी मशीन सहित 4 ट्रैक्टरों को ग्राम परसदा के तालाब किनारे अवैध मुरुम उत्खन करते पकड़ा गया. जिसके बाद सरायपाली एसडीएम की टीम ने उसे सरायपाली थाना को सुपुर्द किया.
सरायपाली एसडीएम कुणाल दुदावत ने बताया कि ग्राम परसदा के पास मुरुम का अवैध उत्खनन हो रहा था, मुखबीर की सूचना पर उनकी टीम ने दबिश देकर मौके पर एक जेसीबी मशीन एवं मुरुम परिवहन में लगे 4 ट्रैक्टर जप्त किया. और राजस्व विभाग के टीम ने जगह का नाप जोक कर रिपोर्ट तैयार कर अग्रीम कार्यवाही के लिए लिए भेजा है.
वही एसडीएम कार्यालय के सामने कसडोल से आ रहे एक रेत ट्रैक्टर को रोककर पूछताछ किया गया. जो कि रेत बिना रायल्टी के लाया जा रहा था. ड्रायवर द्वारा पुराने रायल्टी को दिखा कर गुमराह किया जा रहा था उक्त ट्रैक्टर को भी जप्त कर कार्यवाही के लिए भेजा गया है.
सरायपाली के राजस्व विभाग के टीम को लम्बर से सिंघोडा मार्ग में भी ध्यान देने की आवश्यकता है. जानकारी के अनुसार लम्बर से सिंघोडा मार्ग के निर्माण में कई गांवों में ठेकेदार द्वारा अवैध उत्खनन कर छोड़ दिया गया है. जिसमे राजस्व विभाग को हानि होने की आशंका है. ऐसे में राज्य सरकार को टैक्स के रूप में मिलने वाली रकम ठेकेदार के जेब में चले जाएगा.