कर्मचारी को फसाने के लिए बीएमओ ने रचा षड्यंत्र ! आइसोलेशन मे... - CG Sandesh

कर्मचारी को फसाने के लिए बीएमओ ने रचा षड्यंत्र ! आइसोलेशन में रह रही एक 13 साल की लड़की का मृत्यु के फायदा उठाते हुए उसके पिता से धोखे से ले लिया हस्ताक्षर, और कर दी स्वयं शिकायत.

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराईपाली के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ अमृत रोहेल्डर का तानासाही रवैया थमने का नाम नही ले रहा है।कई गंभीर शिकायतों को लेकर जिले भर में कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे है।

जबकि हाल ही में एक और गंभीर मामला सामने आया है।जिसमे एक कर्मचारी ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।जो अत्यंत गम्भीर मामला है। अंचल के ग्राम तिलाईपाली (केदुवा) में पिछले दिनों होम आइसोलेशन में रह रही एक 13 साल की लड़की का देहांत हो गया जबकि उसका rtpcr  कोरोना सेम्पेल निगेटिव था।

ग्राम तिलाईपाली के स्वास्थ्य संयोजक राजेश बंछोर के द्वारा उक्त लड़की के घर का दैनिक दौरा कर निरिक्षण किया गया था। फिर भी डॉ अमृत ने मानसिक रूप से प्रताड़ना के उद्देश्य से राजेश बंछोर को स्पष्टीकरण दिया गया यह लिखकर के की उनके द्वारा दैनिक भ्रमण नही किया गया। साथ ही डॉ अमृत ने द्वेष वश दुर्भावना पूर्वक मृत लड़की के पिता के अंगूठे का निशान ले लिया तथा पत्र का ब्यौरा लड़की के पिता को नही बताया।

इस बात से निराश होकर राजेश बंछोर ने लड़की के पिता से मिला तब लड़की के पिता ने बताया कि बिना बताये डॉ अमृत द्वरा दबाव पूर्वक अंगूठा लगवाया गया जिसकी पुष्टि पंचनामा में है।

जिसे सरपंच और अन्य ग्रामीणों और लड़की के पिता द्वारा जारी किया गया है। उक्त अधिकारी द्वारा जानबूझकर कर्मचारियो को हतोत्साहित करके मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है जो की अत्यंत गंभीर है।

स्वास्थ्य संयोजक संघ द्वारा उक्त मामले को सीएमएचओ को मेल करके जानकारी दे दी गई है देखने वाली बात यह है कि कई गंभीर मामलों में सिकायत और में सही पाए जाने के बाद भी कार्यवाही नही हो रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें