दर्शकों को अपने अंदाज में हंसाने के लिए कपिल ही नहीं, बल्कि ... - CG Sandesh

दर्शकों को अपने अंदाज में हंसाने के लिए कपिल ही नहीं, बल्कि कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह भी ला रहे हैं अपना नया कॉमेडी शो..

लॉकडाउन के दिनों में लोगों को अपनी कॉमेडी की वीकली डोज यानी कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) का काफी इंतजार रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि कपिल ने अपने शो की शूटिंग शुरू कर दी है और एक बार फिर जल्‍द ही दर्शकों को ये कॉमेडी शो देखने को मिलेगा। लेकिन अब हम आपको जो बताने वाले हैं वह बिल्कुल नया है। जी हां, सिर्फ कपिल ही नहीं बल्कि कृष्‍णा अभिषेक और भारती सिंह भी अब अपने नए शो के साथ आपके सामने आने वाले हैं। यानी कृष्‍णा और भारती की जोड़ी, एक बार फिर साथ मिलकर दर्शकों को अलग अंदाज में हंसाने की कोशिश करेगी।

कृष्‍णा अभिषेक अभी तक कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में सपना के किरदार में नजर आते रहे हैं। वहीं भारती भी कपिल के शो में कई किरदार निभाती हुई दिखती हैं। कृष्‍णा ने अपने इंस्‍टाग्राम पर अपने इस नए शो का पहला लुक जारी किया है जिसमें कृष्‍णा और भारती के साथ कॉमेडियन मुजीब भी नजर आ रहे हैं। ये तीनों ही इससे पहले भी कुछ शोज में साथ नजर आ चुके हैं। भारती और कृष्‍णा का ये नया शो भारती के पति और राइटर हर्ष लिंबाचिया के प्रोडक्‍शन हाउस बना रहा है।

कृष्‍णा ने ये तस्‍वीर साझा करते हुए लिखा, 'बहुत लंबे समय बाद शूटिंग की। चीजें काफी बदल गई हैं जैसे हर 10मिनट में हाथ सेनीटाइज करने पड़ते हैं, साथियों से दूरी बनाए रखनी पड़ती है, हर लंच या डिनर ब्रेक में कॉस्‍ट्यूम बार-बार धुलते हैं, स्‍टाफ पूरी तरह से किट में कवर रहता है और हमारे साथ बिल्कुल नहीं घुलता-मिलता। ये हमारा नया शो, 'फनहित में जारी'। अब देखना होगा कि क्‍या अपने इस शो में बिजी होने के बाद कृष्‍णा और भारती, कपिल के शो में भी नजर आएंगे और उनका ये नया शो दर्शकों के लिए क्‍या खास और नया ला रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें