गांव-गांव जाकर लोगों को केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों से... - CG Sandesh

गांव-गांव जाकर लोगों को केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों से अवगत करा रहे हैं कार्यकर्ता

भंवरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल भंवरपुर के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों द्वारा गांव-गांव में पंहुच कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पंहुचा रहे हैं।

इसी क्रम में भाजपा मंडल भंवरपुर के प्रभारी संजय शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष विद्या चौधरी के नेतृत्व में ग्राम बिछिया एवं सागरपाली सहित आसपास बुथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रक वितरण किया गया एवं ग्रामीणों को केंद्र सरकार की जन हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान मंडल के महामंत्री करुणाकर उपाध्याय, पूर्व उपाध्यक्ष मधुसूदन पटेल, पूर्व जनपद सदस्य सोहन पटेल, अमृत पटेल आदि मौजूद थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें