पति ने पैसे मंगवाए है कहकर 50 हजार रुपये की गड्डी को लेकर फर... - CG Sandesh

पति ने पैसे मंगवाए है कहकर 50 हजार रुपये की गड्डी को लेकर फरार हुआ आरोपी.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम सिंधौरी मे एक महिला से उसके पति ने पैसे मंगवाए है कहकर 50 हजार रुपये की गड्डी को लेकर मोटरसायकल से भागने का मामला सामने आया है.

मिली जानकारी के अनुसार गुहाराम यादव अप्रैल 2020 मे 500 कट्टा धान बालाजी राईस मिल वाले के पास बेचा था. जिसका पैसा 2 लाख 48 हजार 700 रुपये उसे बालाजी राईस मिल से 1 जुलाई 2020 को मिला. मिले हुए रुपयों को  रूमाल मे बांधकर गुहाराम यादव घर आया और अपनी पत्नि हीराबाई यादव को दे दिया. तथा वह छड देखने के लिए मुंगईमाता मंदीर के पास चला गया.

इसके बाद जब वह वापस आया तो उसकी पत्नि ने बताया कि एक लडका आया एवं तुम्हारा पति पैसा मंगा रहा है कहकर बोला. जिसपर वह  झोला से पैसा निकालने लगी तो वह भी उसके पीछे-पीछे घर मे आ गया एवं 50000 रूपये की गड्डी को लेकर मोटर सायकल से भाग गया.  महिला के अनुसार आरोपी उनके घर मे पूर्व मे भी एक दो बार आ चूका है. जिसे वह देखकर पहचान लेगी.

पुलिस ने गुहाराम यादव की शिकायत पर अज्ञात आरोपी पर धारा 380-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें