मृतिका कु. ममता विश्वकर्मा के पिता को अनुग्रह राशि एक लाख रूपए का धनादेश प्रदाय किया गया
बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम सुखरीडबरी
क्वारेंटाईन केन्द्र में कक्षा 06वीं में अध्ययनरत् छात्रा कु. ममता
विश्वकर्मा पिता अशोक विश्वकर्मा का आज आकस्मिक निधन हो
गया। उनके निधन पर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला महिला बाल विकास अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, बागबाहरा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी
की तत्परता से छात्र दुर्घटना बीमा के तहत् अनुग्रह
राशि एक लाख रूपए का धनादेश तत्काल जारी किया गया तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा मृतक के निवास ग्राम सुखरीडबरी
में जाकर उनके परिजन को प्रदाय किया गया। प्रशासन द्वारा उनकी मृत्यु पर संवेदना व्यक्त किया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें