डिवाइडर से टकराई मोटर सायकल एक व्यक्ति की मौके पे ही मौत, दो... - CG Sandesh

डिवाइडर से टकराई मोटर सायकल एक व्यक्ति की मौके पे ही मौत, दो व्यक्ति हॉस्पिटल रेफर. सारंगढ़ के पास फर्सवानी की घटना.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के समीप बंधापाली फर्सवानी के बीच तेज रफ्तार से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 2971 जिसमे 3 व्यक्ति सवार थे, सड़क के पुराने ट्रांसफर के समीप मोड़ में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाईडर से टकरा गई.

जानकारी के अनुसार चालक ने मोड़ में गति से नियंत्रण खो दिया फलस्वरूप डिवाइडर से बाइक टकरा गई,  एक व्यक्ति की मौके पे ही मौत एवम 2 व्यक्ति को 112 की सहायता से सारंगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया है.

खबर लिखने तक शव वाहन आ चुकी थी. दोनो व्यक्ति की हालत गम्भीर बताई जा रही हैं. व्यक्तियों की पहचान अभी नही हो सकी है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें