ट्रक के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत - CG Sandesh

ट्रक के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत

बागबाहरा बस स्टैण्ड के पास ट्रक के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत पर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार पृथ्वी राम यादव निवासी ग्राम फुलवारीकला 19 जून 2020 को अपने एक्सल क्रमांक CG 06 GB 9623 से बागबाहरा की ओर से अपने घर फुलवारी कला जा रहा था, उसी समय बस स्टैण्ड बागबाहरा के पास पीछे से आकर ट्रक क्र. CG 04 MH 0877 का चालक द्वारा अपने ट्रक तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाकर मानव जीवन का संकटापन्न करते हुये पृथ्वी राम यादव को ठोकर मार दिया जिससे वह गिर गया उसका सिर ट्रक के चक्के में आने से कुचला गया और वही पर मौत हो गई. जिसपर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें