क्वारंटाइन सेंटर के बाहर शराब बेचने पर मना किया तो युवक ने पुलिस मित्र, (एसपीओ) की कर दी पिटाई आरोपी के खिलाफ थाने में दर्ज हुवा F. I .R...
तखतपुर। कोरोना रोकथाम के लिए गांवों में प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों को क्वारंटाइन करने के लिए शासकीय स्कूलों को क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील किया गया है. जहां उनकी निगरानी और देखरेख के लिए बतौर पुलिस के सहयोगी के रूप में एसपीओ (स्पेशल प्रोटेक्शन आफिसर) की ड्यूटी लगाई गई है. क्वारंटाइन सेंटर के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को शराब नहीं बेचने की हिदायत देना एसपीओ को महंगा पड़ गया. युवक ने एसपीओ की जमकर पिटाई भी कर दी.
मामला बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लाक के ग्राम जरौंधा स्थित शासकीय स्कूल का है. क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील स्कूल में हमेशा की तरह एसपीओ हरीश जांगडे अपने अन्य चार सहयोगी के साथ ड्यूटी में तैनात था. जहां क्वारंटाइन सेंटर के बाहर आरोपी विनोद घृतलहरे शराब बेच रहा था, लेकिन एसपीओ ने मना किया, तो पहले उसकी पिटाई खुद अकेले किया और इसके बाद भी जब मन नहीं भरा तब अपने अन्य दो और सहयोगी रंजित सतनामी और दुर्गेश घृतलहरे को लेकर क्वारंटाइन सेंटर का तालातोड़ा और मौके पर ही दनादन पिटाई की वारदात को अंजाम दिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें