अवैध शराब परिवहन करते दो पकड़ाए.  - CG Sandesh

अवैध शराब परिवहन करते दो पकड़ाए.

कोमाखान पुलिस ने छोटा तालाब के पास अवैध शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 8 जून को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति मोटर सायकल से अवैध शराब को रखकर परिवहन करते ग्राम नर्रा रोड से कोमाखान की ओर आ रहा है, जिसपर पुलिस स्टॉप कोमाखान छोटा तालाब के पास मेन रोड में नाकाबंदी कर नर्रा रोड पर मोटर सायकल cg 06 gb 8958 को रोक कर पुछताछ किया. मोटर सायकल चालक ने अपना नाम भीखम सिंग ध्रुव पिता धनीराम ध्रुव उम्र 40 वर्ष ग्राम डोंगाखम्हरिया एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम दीपक कुमार ध्रुव पिता पोखनलाल ध्रुव उम्र 25 वर्ष ग्राम डोंगाखम्हरिया थाना कोमाखान का रहने वाला बताया.

पुलिस द्वारा इनकी तलाशी के दौरान एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर में 27 नग गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब कीमत 3240 रू. एवं 02 नग देशी प्लेन शराब की अद्धी कीमत 320 रूपये एवं एक नग देशी प्लेन शराब किमती 80 रूपये कुल किमती 3640 रूपये का मिला. जिसपर आरोपियों के संयुक्त कब्जे से मोटर सायकल व अवैध शराब को जप्त कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें