14 दिन तक क्वारंटाइन सेंटर में रहने के बाद एक किसान की मृत्यु से जिले में मचा हड़कंप...!
जगन्नाथ बैरागी. जांजगीर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रहे हैं। इस बीच जांजगीर से एक किसान की मौत की खबर मिल रही है। जानकार हैरानी होगी कि 14 दिन तक क्वारंटाइन सेंटर में रहने के बाद उसकी मौत घर में हो गई।
इधर मजदूर की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं मृतक की पत्नी के अनुसार उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। अचानक मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि पामगढ़ के भदरा गांव निवासी मजदूर बोरसी गांव में क्वारंटाइन में था। 14 दिन की अवधी पूरी होने के बाद उसे क्वारंटाइन से छुट्टी मिल गई। वहीं घर पहुंचने पर संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस की टीम ने शव को बरामद कर लिया है। इस घटना से बोरसी, भदरा सहित पामगढ़ क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें