क्वारंटाइन सेंटर में आइसोलेटेड किये गए 2 महिलाओं को बिच्छू न... - CG Sandesh

क्वारंटाइन सेंटर में आइसोलेटेड किये गए 2 महिलाओं को बिच्छू ने काटा

जगन्नाथ बैरागी. सरसींवा. सारंगढ़ से सटे सरसीवां क्षेत्र में लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को अपने राज्य वापस आने के बाद 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है।

क्वारंटाइन सेंटरों में ठहरे मजदूर को कोरोना से कहीं अधिक जान का खतरा वहां फैली अव्यवस्थाओं से हो रहा है। इसी बिलाईगढ़ ब्लॉक के सरसीवा क्षेत्र के क्वारंटाइन सेंटर में रखे मजदूर महिलाओं में से दो अलग-अलग जगह में रह रही महिला को बिच्छू के डंक मार दिया। इस दौरान लोगों में खलबली मच गई।

यह घटना 28 मई की रात ही है। क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मनपसार के क्वारंटाइन सेंटर में एक महिला को रात 10 बजे बिच्छू ने डंक मारा, वही मुड़पार स्कूल के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रात के 2:30 बजे एक महिला को बिच्छू ने डंक मार दिया। बिच्छू के डंक मारने से खबर से सेंटर में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल उपसंचालक केंद्र बिलासपुर के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक हेतराम कर्ष को दी गई। जानकारी मिलते ही उक्त कर्मचारी ने दोनों महिलाओं का इलाज किया। दोनों महिला अभी खतरे से बाहर है। गनीमत रही की समय रहते इलाज मिलने से बच गई वरना भी जा सकती थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें