दो सगे भाईयो के बीच विवाद में ईलाज दौरान बडे भाई की मृत्यू. - CG Sandesh

दो सगे भाईयो के बीच विवाद में ईलाज दौरान बडे भाई की मृत्यू.

जगन्नाथ बैरागी, बिलासपुर. सिविल लाइन से मिली जानकारी के अनुसार 29 और 30 मई  की दरमियानी रात मिनीबस्ती जरहाभाठा में दो भाईयो धर्मेद्र टंडन एवं जितेंद्र टंडन के बीच घर में पत्नी के साथ नशे में मारपीट गाली गलौच करने की बात को लेकर आपस में विवाद होने के परिणाम स्वरूप दोनो भाईयो में मारपीट हुआ, जिस पर जितेंद्र टंडन के द्वारा रात में ही आकर रिर्पोट दर्ज कराया गया लेकिन धर्मेद्र टंडन के द्वारा रात में थाना नही आ सकने के कारण दूसरे दिन रिर्पोट दर्ज कराया गया. तत्काल सिविल लाईन पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जंहा ईलाज दौरान दिनांक 30 मई के शाम को पेट में अंदरूनी चोट के कारण धमेद्र टंडन की मृत्यु हो गई.

तत्काल सूचना वरिष्ठ अधिकारीयो को सिविल लाईन पुलिस के द्वारा दी गई एवं उनके निर्देश पर तत्काल आरोपी जितेंद्र टंडन की विधिवत गिरफतारी कर ली गई हैं।

कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन परिवेश तिवारी के अलावा उप निरीक्षक श्याम लाल गढेवाल, प्रआर .280 चंद्रकांत डहरिया ,आरक्षक जय साहू,व संजीव जांगड,े रवि कोमल, का सराहनीय योगदान रहा ।

धमेंद्र टंडन उर्फ मुकरू पिता अवधराम टंडन उम्र 26 साल निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा बिलासपुर छ0ग0 का है.  मामले में आरोपी जितेंद्र टंडन उर्फ केहरू पिता अवधराम टंडन उम्र 24 साल निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा बिलासपुर से एक बेसबाल बेट एवं खून लगे हुये कपडे जप्त किये गए है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें