जलगढ के पास 40 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

जलगढ के पास 40 लीटर महुआ शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने ग्राम जलगढ के पास 40 लीटर महुआ शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बस्तीपाली/केसराटाल तरफ से एक मोटर सायकल में भारी मात्रा में महुआ शराब ला रहा है, जिसपर पुलिस स्टाफ ग्राम बस्तीपाली/केसराटाल तरफ रोड से एक संदेही मोटर सायकल को तेज रफ्तार से आते देखकर उसे रोककर पूछताछ करने से भागने का प्रयास किया जिसे रोककर पूछताछ करने से जुर्म करना स्वीकार करते हुए अपने पास मो0सा0क्रं0 CG 06 B 1856 में दो नग 20-20 लीटर वाली सफेद रंग की जरिकेन डिब्बा में 20-20 लीटर भरी हुई कुल 40 लीटर महुआ शराब मिला.

पूछताछ करने से आरोपी ने अपना नाम भजनलाल सारथी कुटेला एवं शिकारी सारथी बाजारपारा सरायपाली का निवासी बताया. मामले में उक्त 4000 का शराब 20000 के मो0सा0 कुल 24000 रूपये को जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें