पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट
महासमुंद के इमलीभाठा में पुरानी रंजीश को लेकर
मारपीट गाली गलौज करने पर मामला दर्ज कराया गया है. तुषार मक्कड़ ने पुलिस को बताया
कि 29 मई को रात्री करीब 10.30 बजे वह रावण मैदान से लगे बोरिंग के पास बैठकर
मोबाईल चला रहा था कि उसके मोहल्ले का वली रजा व उसके 02 साथी समीर खान एवं तैय्यब
उसके पास आये और पुरानी रंजिश को लेकर गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी
देते हुए तीनों एक राय होकर डंडा से मारपीट किये है जिससे उसे चोट आई. मामले मे पुलिस
ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 34, 294, 506 व 323 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना
में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें