नल-जल के नाम पर कनकेबा हुई थी वसूली, लेकिन नहीं पंहुचा नल-जल - CG Sandesh

नल-जल के नाम पर कनकेबा हुई थी वसूली, लेकिन नहीं पंहुचा नल-जल

सरायपाली जनपद अंतर्गत  ग्राम पंचायत कनकेबा के माझा डीपा में प्रत्येक घर से 50-50 रूपया नल-जल के नाम पर गुमराह करके लिया गया. है जो पूरी तरह फर्जी है.

सी जी सन्देश डॉट कॉम  को ग्रामीणों ने बताया कि इसके पहले कार्यकाल में  उनसे नल जल निर्माण के नाम से रकम तो लिया गया, लेकिन इसके बाद नल जल का आज तक कुछ भी पता नही. जबकि इस योजना के नाम पर गाँव के गरीब लोगों से भी वसूली कर लिया गया.

इस सम्बंध में कनकेबा के सचिव दिलीप पटेल जो पुर्व और वर्तमान सचिव है कई बार संपर्क करके जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन सचिव ने जवाब देना उचित नहीं समझा. जबकि ग्रामीणों ने बड़ी उम्मीद के साथ योजना का लाभ मिले इसलिए बिना कुछ कहे यह रकम दे दी थी, जिले पंचायत ने हजम कर लिया.

इस बात का खुलासा जरूरी हो गया है कि गरीबो से पैसा नल जल के लिए लिया गया था, या पूर्व पंचायत ने वसूली का जरिया बना रखा था. माजरा साफ है नल जल के अवैध वसूली के नाम पर भोले भाले ग्रामीणों को गुमराह किया गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें