सरायपाली  व्यापारी संघ के प्रमुख मदन अग्रवाल द्वारा वृद्ध जन... - CG Sandesh

सरायपाली व्यापारी संघ के प्रमुख मदन अग्रवाल द्वारा वृद्ध जन सेवा समिति को दी गई सहयोग राशि.

सरायपाली  व्यापारी संघ के प्रमुख एवं जय अंबे ज्वेलर्स तथा जय श्री रेडीमेड के संचालक श्री मदन अग्रवाल द्वारा वृद्ध जन सेवा समिति की अध्यक्ष रूबी सिंह ठाकुर को समाज सेवा एवं जनहित के कार्य को जारी रखने हेतु इंकावन सौ रुपए नगद 5100 की सहयोग राशि दी. इस मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष अमृतलाल पटेल एवं नगर पालिका के सभापति हरदीप सिंह रैना भी उपस्थित रहे.

श्री मदन लाल अग्रवाल जी ने बताया कि मैं काफी समय से वृद्ध जन सेवा समिति के कार्यों को देखता रहा, तथा इनके कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है. मेरी काफी समय से इच्छा थी कि मैं इस समिति से जुड़कर इस समिति का सहयोग करूँ और इसके मानवता से जुड़े कामों में अपना योगदान दूँ.

उन्होंने कहा कि यह समिति लावारिश लाशों के कफन दफन, लावारिश बीमार लोगों का इलाज, लावारिश, बच्चो को संरक्षण, रक्तदान आदि जैसे जनहित के कार्य करते आई है. जिसमे समिति की उपाध्यक्ष रहते हुए रूबी सिंह ठाकुर का योगदान सराहनीय रहा है, जिसलिए उन्हें समिति के अध्यक्ष है आशा है वे समिति को ओर समिति के कार्यों को आगे ले कर जाएंगी.

वृद्धजन सेवा समिति की नव नियुक्त अध्यक्ष रूबी सिंह ठाकुर ने बताया कि श्री मदन अग्रवाल जैसे वरिष्ठ नागरिक जब आगे आकर सहयोग करते हैं तो हमारी हिम्मत बढ़ती है. और आत्मविश्वास पर लोग हमारे काम को सराहा रहे हैं. और सहयोग कर रहे हैं. मुझे उम्मीद है और भी लोग आगे आएंगे हमसे जुड़ कर हमारे द्वारे किए जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे. और मुझे विश्वास है हमारी समिति ने अब तक जो कार्य किये हैं हम उन्हें और आगे बढ़ाएंगे समिति के काम और नाम को सभी के सहयोग से आगे आगे बढ़ाएंगे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें