शालीनता के साथ लाइन में खड़े हुए लोग, अनुशासन का पालन कर रहे हैं शराब प्रेमी ?
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने शराब दुकान खोलने को छूट तो दी है, लेकिन कई जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है. लोग कतारों में लगे है, और अपनी बारी आने का इंतज़ार कर रहे है.
लॉक डाउन के चलते आज जब कई दिनों के बाद शराब दुकान खुली तो शराब प्रेमी सुबह से ही शराब दुकान पहुंचे और कतार मे खड़े हो गए.


नजारा बसना के शराब
दुकानों का है जहां सैकड़ो से अधिक भीड़ मे लोग कतार मे खड़े हुए दिखाई दे रहें है.
लोग शालीनता के साथ लाइन में खड़े है लेकिन सोशल डिस्टेंस का कितना पालन हो रहा है,
इसका अंदाजा आप यह फोटो देखकर लगायें.

वहीँ कुछ शराब दुकानों मे पुलिस को पहुंचकर सोशल डिस्टेंस का पालन करवाना पड़ रहा है.
गौरतलब है कि राज्य सरकार के फैसले के बाद कल महासमुंद कलेक्टर ने भी जिले में संचालित सभी शराब दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें