रूबी सिंह ठाकुर बनी वृद्ध जन सेवा समिति की अध्यक्ष. - CG Sandesh

रूबी सिंह ठाकुर बनी वृद्ध जन सेवा समिति की अध्यक्ष.

सरायपाली. वृद्ध जन सेवा समिति सरायपाली द्वारा समाज सेविका और वृद्ध जन सेवा समिति की उपाध्यक्ष रूबी सिंह ठाकुर को समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. समिति के संस्थापक सदस्य तरुण नगर पालिका सभापति सरायपाली हरदीप सिंह रैना द्वारा रूबी सिंह ठाकुर को समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पत्र सौंपा है.

हरदीप सिंह रैना ने बताया की जन सेवा समिति सरायपाली के द्वारा मृत गायों का कफन दफन, लावारिश लाशों के कफन दफन, लावारिश बीमार लोगों का इलाज, लावारिश, बच्चो को संरक्षण, रक्तदान आदि जनहित के कार्य करते आई है. जिसमे समिति की उपाध्यक्ष रहते हुए रूबी सिंह ठाकुर का योगदान सराहनीय रहा है. इसलिए उन्हें समिति के अध्यक्ष की जवाबदारी दी जा रही है. उन्हें आशा है कि वे समिति को ओर समिति के कार्यों को आगे ले कर जाएंगी.

वृद्धजन सेवा समिति की नव नियुक्त अध्यक्ष रूबी सिंह ठाकुर ने बताया कि मुझे नई जवाबदारी मिली है, जो मेरे लिए एक चुनोती है और मुझे विश्वास है हमारी समिति ने अब तक कार्य किये हैं हम उन्हें ओर आगे बढ़ाएंगे. समिति के काम और नाम को सभी के सहयोग से आगे बढ़ेंगे.  इसके साथ ही उन्होंने ने इस महत्त्वपूर्ण जवाबदारी के निर्वहन के लिए चुने जाने पर हरदीप सिंह रैना का का आभार व्यक्त किया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें