रूबी सिंह ठाकुर ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री राहत... - CG Sandesh

रूबी सिंह ठाकुर ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की राशि.

सरायपाली की समाज सेविका और मानव अधिकार निगरानी समिति जिला महासमुंद की सचिव रूबी सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10,000 रुपए का चेक अपने जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका के सभापति हरदीप सिंह रैना को सौंपा.

रूबी सिंह ठाकुर ने बताया की इस वक्त सक्षम लोगों को आगे आकर दान और सहयोग करना चाहिए, मैं भी अपनी साल भर से जमा की हुई राशि को जरूरतमंद लोगों के लिए मुख्यमंत्री राहतकोष में जमा कर रही हूं,  छतीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार बहुत अच्छा काम करोना वायरस से लड़ने के लिए कार्य कर रही है,  साथ ही साथ सरायपाली का स्थानीय प्रशासन भी बखूबी अपने फर्ज का निर्वहन दिन रात एक करके कर रहे है.

कु. रूबी ठाकुर ने जनता और व्यपारियों से अपील की है कि शाशन के दिशा निर्देशों का पालन करें और असुविधाओं से बचें.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें