नाबालिक लड़की से  अनाचार, आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

नाबालिक लड़की से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली. ग्राम छोटे साजापाली में एक नाबालिग मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ अनाचार करने का मामला सामने आया है. युवती की दादी ने आरक्षी केन्द्र में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है.

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पूत्र और पुत्रवधु दोनों कमाने-खाने के लिए बाहर गए हुए हैं. वह अपनी पोती के साथ घर में रहती है. उसकी पोती बचपन से ही मानसिक रूप से कमजोर है.

कल 23 अप्रैल को ग्राम के ही रघुनाथ चौहान पिता पुनीतराम चौहान ने उसकी पोती को अपने घर में बुलाया और दुकान से गुड़ाखु लाने के लिए कहा, जब वह गुड़ाखु लेकर वापस लौटी तब आरोपी ने उसके साथ अनाचार किया.उसकी पोती ने घर आकर इस घटना की जानकारी दी.

पुलिस ने प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 एवं 04 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें