जिस जच्चा-बच्चा का पुलिस ने बचाई थी जान, पुलिस ने बच्चे का नाम रखा आयुष्मान
सरायपाली। कल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंबुलकर सरायपाली के दौरे पर थी तभी उन्हें पता चला कि विगत दिनों पुलिस द्वारा समय पर एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाकर जच्चा बच्चा की जान बचाई गई उनके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि अभी अस्पताल में भर्ती है तो उन्हें मिलने की इच्छा जाहिर की और अस्पताल मिलने के लिए पहुंचे.
अस्पताल में महिला को बधाई देकर बच्चे को गोद में लेकर दुलारा गया तभी महिला के परिजनों ने कहा कि आप लोगों के द्वारा ही जच्चा-बच्चा की जान बची है इसलिए बच्चे का नामकरण भी आप ही लोग रखें तभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंबुलकर द्वारा लड़के का नाम आयुष्मान रखा उक्त अवसर पर एसडीओपी विकास पाटले, थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी भी मौजूद थे.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें