सरायपाली : कोरोना वॉरियर्स का हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत. - CG Sandesh

सरायपाली : कोरोना वॉरियर्स का हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत.

सरायपाली से ऐसी तस्वीर आईं, जहां लोगों ने इन सभी कोरोना वॉरियर्स पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया. कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को मात देने के लिए संपूर्ण भारत में लॉकडाउन है. लोग घरों में रहकर इस बीमारी से लड़ रहे हैं. वहीं पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी, जैसे तमाम जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मी हैं जो अपनी जान जोखिम में डालकर अपने दायित्वों का बखूबी निवर्हन कर रहे हैं. इसलिए इन्हें कोरोना वॉरियर्स नाम दिया गया है.

महासमुंद के सरायपाली से ऐसी तस्वीर आईं,  जहां लोगों ने इन सभी कोरोना वॉरियर्स पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया. देश में फैली महामारी कोरोना से लोगों को बचाने के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगाने वाले पुलिस कर्मियो पर नगर वासियो ने फूल बरसाए.

नगर सरायपाली में आज जब सरायपाली एसडीएम श्री कुणाल दुतावात, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर,  थाना प्रभारी श्रीमती मल्लिका तिवारी सहित  पुलिस जवान ड्यूटी के दौरान पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने फूलों की बरसात करके सभी का स्वागत किया.  इस दौरान  नगरपालिका सरायपाली से हरदीप सिंह रैना NSS  के विधार्थी और अन्य कर्मचारियों, पदाधिकारी मौजूद थे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें