भालू ने किया 2 व्यक्तियों को घायल.
सरायपाली
ब्लाक के केंदुमुडी में आज प्रातः 8 बजे लगभग 1 भालू आ गया था. यह भालू भास्कर पिता मदनलाल पटेल ग्राम मोहदा,
और कृष्णचन्द्र पिता हेमसागर मेहेर ग्राम अमरकोट
नाम के 2 व्यक्तियों को घायल कर दिया है. जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
सरायपाली में कराया गया है. यह भालू शाम 5 बजे लगभग 357 के पहाड़ पर चला गया है.
वहीँ इस मामले में वन परिक्षेत्र सारायपाली के आर.ओ. किशोरी साहू ने बताया कि उक्त भालू को सुरक्षित वन पहुँचाने में ग्रामीणों का पूर्ण सहयोग वन विभाग की टीम को मिला. इसके साथ ही लोगों से जंगल की तरफ जाते समय सावधानी बरतने की अपील की है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें