प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल.
सरायपाली. ये तस्वीर है सरायपाली में पदस्थ थाना प्रभारी मल्लिका बैनर्जी और उनके टीम की जो अस्पताल में के नवजाद बच्चे को अपने गोद में लिए कर्तव्यों के साथ-साथ कई जनहित और मानवीय कार्य करते हुए दिखाई दे रहीं है.
आज सरायपाली पुलिस ने एक गर्भवती महिला की ऐसे समय में मदद की जब उसके पास कोई विकल्प नहीं था. तब पुलिस प्रसूता के पास भगवान बनकर मदद करने के लिए पहुंच गई. तब महिला प्रसव की पीड़ा से कराह रही थी, जिसे अस्पताल ले जाने के लिए परिवार के पास कोई साधन तक नहीं था.
महिला को 108 की भी समय पर मदद नहीं मिली. तो ऐसे में पुलिस एक फोन पर 10 मिनट के भीतर गांव पहुंची और उसे अपने साथ लेकर सरायपाली अस्पताल पहुंची. जहां उसने एक स्वस्थ्य बेटे को जन्म दिया.
फिलहाल, जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वास्थ्य बताए जा रहे हैं. पुलिस की इस कार्यशैली को देखते हुए महिला और उसके परिजन, पुलिस की तारीफ कर रहे हैं. मामला सरायपाली थाना क्षेत्र के नवागढ़ इलाके का है.
आपको बता दें कि सरायपाली पुलिस इससे पहले भी लॉकडाउन में अपने कर्तव्यों के साथ-साथ कई जनहित और मानवीय कार्यों में लोगों की मदद करते हुए सामने आई है. जिसकी चारो तरफ तारीफें की जाती है.