बोहारपार व बरबसपुर के पास अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

बोहारपार व बरबसपुर के पास अवैध शराब जप्त

थाना बसना क्षेत्र में अवैध शराब की सूचना पर  आज   ग्राम बरबसपुर तालाब आम पेड़ के नीचे आरोपी होरी लाल चौहान पिता श्रवण कुमार चौहान उम्र 40 साल साकिन सरकंडा थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से 15 लीटर देसी महुआ शराब कीमती  ₹1500 को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 34(2 )आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई ।

तथा ग्राम बोहारपार प्रवेश द्वार के पास अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गुणसागर चौहान पिता ब्रम्हानंद चौहान उम्र 30 साल साकिन सरकंडा थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब किमति 2500 रु0 एवं एक मो0सा0 HF DELUX कीमती 40,000 रु0 को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 34(2 )आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी वीणा यादव ,उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव, सउनि सिकंदर भोई, दरबारी राम तारम, प्र0 आर0 लक्ष्मण साहू, आर0 अनिल खांडे, महेंद्र यादव, कौशल ध्रुव , नुतेन्द्र साहू, मदन निषाद, पुरुषोत्तम ठाकुर का विशेष योगदान रहा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें