सरायपाली नगर के चौक-चौराहे और प्रमुख स्थानों को किया जा रहा ... - CG Sandesh

सरायपाली नगर के चौक-चौराहे और प्रमुख स्थानों को किया जा रहा सैनिटाइज.

नगर पालिका परिषद सरायपाली द्वारा नगर के हर चौक-चौराहे को और प्रमुख स्थानों को सैनिटाइज किया जा रहा है, नगर पालिका के सभापति हरदीप सिंह रैना इसकी अगुवाई कर रहे हैं. शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 7, वार्ड क्रमांक 4 उड़िया पारा चौक, अग्रसेन चौक, अग्रवाल धर्मशाला रोड, जय स्तंभ चौक, इस्लाम मोहल्ला रोड तथा टैक्सी स्टैंड सरायपाली को सैनिटाइज किया गया.

इस दौरान नगर की समाजसेवी तथा मानवाधिकार निगरानी समिति की जिला सचिव रूबी सिंह ठाकुर तथा वार्ड क्रमांक 7 के आरिफ अली पिंकी, नगरपालिका कर्मचारी पिंकू साहू आदि भी पार्षद रैना के साथ पूरे छिड़काव के दौरान साथ मे रहे.

समाजसेवी रूबी सिंह ठाकुर ने बताया नगर पालिका द्वारा बहुत ही अच्छे तरीके से सैनिटाइजर का छिड़काव मुख्य स्थानों पर किया जा रहा है. आज मेरे वार्ड में भी छिड़काव किया गया है हम लोगों से अपील करते हैं कि वे अपने घरों पर बने रहें और शासन-प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करें.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें