लॉकडाउन का उलंघन कर 18 बोरी पी.डी.एस. चावल बेचने बसना से पहु... - CG Sandesh

लॉकडाउन का उलंघन कर 18 बोरी पी.डी.एस. चावल बेचने बसना से पहुंचा सरायपाली, मामला दर्ज.

खाद्य निरीक्षक सरायपाली ने पी.डी.एस. के चावल को बेचे जाने के संबंध में सरायपाली थाने में शिकायत दर्ज कराया है, रिपोर्ट में बताया गया है कि 13 अप्रैल को हैदर खान निवासी बसना पीएसडी के चावल को सरायपाली विक्रय करने हेतु लाया था, जिसपर चावल से संबंधित कार्यवाही खाद्य विभाग द्वारा किया गया.

आपको बता दें कि पहले सम्पूर्ण भारत में कोरोना वायरस के कारण दिनांक 14 अप्रैल तक लाकडाउन घोषित किया था, फिर भी हैदर खान के द्वारा आदेशो का उल्लघंन कर बसना से सरायपाली आकर चावल ईस्लाम मोहल्ला के लोगो से खरीदकर बिक्री करते पाया गया.  

बताया गया कि सरायपाली स्थित विजय ट्रेडर्स सरायपाली प्रो. चतुर्भुज अग्रवाल निवासी सरायपाली के दुकान में हैदर खान पिता मुस्तफा खान निवासी वार्ड नंबर 04 बसना के द्वारा वाहन चालक शेख जावेद अख्तर एवं हेल्फर संतलाल साहू के माध्यम से वाहन क्रमांक CG 06 GC 5334 में 18 बोरी पी.डी.एस. चावल विक्रय करने हेतु हेतु लाया गया था,  जबकि हैदर खान पिता मुस्तुफा खान निवासी वार्ड नंबर 04 बसना का मूल निवासी है, इनका सरायपाली में किसी प्रकार का बिजनेस नहीं है. जिसपर इनका लाकडाउन का उल्लघंन करना पाया गया और मामले में धारा 188-IPC, 269-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें