मारपीट करने पर मामला दर्ज - CG Sandesh

मारपीट करने पर मामला दर्ज

विजेंद्र भोई पिता शेषदेव भोई उम्र 32 वर्ष निवासी टोंगोपथरा थाना पिथौरा ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया है कि 8 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे जब वह बामनमुड़ा खेत की ओर बकरी चराने गया था तभी वहां पर प्रीतलाल साहू और शांतिलाल पटेल बैल को घर की तरफ हांक रहे थे जिसपर वह बोला कि आप लोग गांव की तरफ बैलों को मत हांको जंगल की तरफ हांको. इसी बात पर प्रीतलाल साहू रूक तुम्हे बताता हूं कहकर फोन करके ब्रीजलाल, दशरथ, भागीरथी को बुलाया और चारों मिलकर मुझको हाथ मुक्का से आज तुझे जान से मार देंगे कहकर मारपीट किये व गाली गलौच किये मामले में पुलिस ने प्रीतलाल साहू, भागीरथी साहू, दशरथ साहू व  ब्रिजलाल साहू के विरुद्ध 294-IPC, 506-IPC, 323-IPC, 34-IPC का अपराध पंजीबद्ध किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें