कोसमन्दा इंडेन गैस लूट रहा है ग्रामीणों को, गैस का  824 रुपय... - CG Sandesh

कोसमन्दा इंडेन गैस लूट रहा है ग्रामीणों को, गैस का 824 रुपये की जगह 1180 में, खुलेआम हो रहा खेल.

बलौदाबाजार:- भाटापारा रोड पर संचालित इंडेन गैस एजेंसी कोसबन्दा में ग्रामीणों को इंडेन गैस में तय कीमत से करीबन 300 रुपये अधिक लेने की खबर आई, जिस पर गैस एजेंसी से बात किया गया तो सीधे तौर पर ये बाते कही गई कि जिन लोगो के द्वारा लगातार गैस नही लिया गया है, तो उनका खाता लॉक हो जाता है,  और खाता लॉक खुलवाने के नाम पर 300 रुपये ले रहे है ।  

जब एजेंसी से ज्यादा राशि लेने की बात पूछा गया तो पहले नही लेने की बात कही । पर जिनसे राशि लिए है, उनका नाम बताए जाने पर कहा कि गलती हो गई, हम उनका राशि तुरन्त वापस कर देंगे । मतलब यही शिवसेना बलौदाबाजार के सदस्यों ने इस बात को नही पूछा होता तो, इन भोलेभाले ग्रामीणों को लूटने में नही चूकते।

इधर शासन प्रशासन आम नागरिक गरीब, मजदूर किसी भी के साथ कालाबाज़ारी लूट का खेल चल रहा है,  इस लॉक आउट में गरीब मर रहे है,  और बिजनेस  में और रहीस बनते जा रहे है। विभागीय अधिकारी को ऐसे मामले में सतर्क से कार्य करना चाहिए कि गरीब पर किसी प्रकार की कोई परेशानी न होवे ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें