भतकुंदा से अवैध महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

भतकुंदा से अवैध महुआ शराब जप्त

सांकरा पुलिस ने 6 अप्रैल को मुखबीर की सूचना पर ग्राम भतकुंदा में पानी टंकी के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखे हुए पकड़ा है, पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर अवैध शराब रेड कार्यवाही किया गया जहाँ एक व्यक्ति एक सफेद 05 लीटर वाली जरीकेन में भरी तरल पदार्थ रखे मिला. जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम पुरूषोत्तम निषाद पिता गणपति निषाद उम्र 35 वर्ष निवासी भतकुंदा का होना बताया और साथ में रखे पांच लीटर वाली सफेद जरीकेन में भरी पेय पदार्थ के बारे में पूछने पर हाथ भट्ठी महुआ शराब होना बताया जो लगभग 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब था. जिसे जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें