कौशल परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन में चयनित अभ्यर्थियों की स... - CG Sandesh

कौशल परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन में चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी

बलौदाबाजार,6 अप्रैल2020/जिला पंचायत बलौदाबाजार भाटापारा ने मनरेगा योजना के अंतर्गत जिला एवं जनपद पंचायत स्तर के 20 रिक्त पदों की भर्ती हेतु आवेदन पत्र मंगाया गया था। चयन समिति के द्वारा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण,दावा आपत्ति निराकरण एवं प्रकाशन के बाद इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दिया गया हैं।यह मेरिट सूची प्रवर्गवार 1पद के विरुद्ध 10 अभ्यर्थियों को गुणाक्रम में कौशल परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु चयनित किया गया हैं। कौशल परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन हेतू अभ्यार्थियों की पूरी सूची जिला की सरकारी वेबसाइट डब्लू डब्लू डब्लू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध हैं।लॉक डाउन के चलते इसके कौशल परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन की सूचना बाद में दी जायेगी। गौरतलब हैं कि 20 रिक्त पदों के लिए 5 मार्च 2019 को जिला पंचायत के माध्यम से विज्ञापन जारी किया गया था। जिसमें जिला पंचायत के लिए कंप्यूटर प्रोग्रामर 1 डाटा एंट्री आपरेटर 1 पद उसी तरह जनपद पंचायत स्तर के लिए कार्यक्रम अधिकारी 2 सहायक प्रोग्रामर 1लेखापाल 1 सहायक ग्रेड तीन 7 एवं डाटा एंट्री आपरेटर 7 पदों के लिए आवेदन मंगाया गया था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें