बैंकों में आज से शुरू हुआ पूरे समय का काम-काज - CG Sandesh

बैंकों में आज से शुरू हुआ पूरे समय का काम-काज

बलौदाबाजार, 2 अप्रैल 2020/अग्रणी बैंक बलौदाबाजार के एलडीएम श्री मदन मोहन प्रसाद ने बताया कि बैंकों में आज से सामान्य रूप से पूरे समय के काम-काज होने लगे हैं। जिले की सभी बैंक पूर्व की तरह सवेरे 10 से शाम 4 बजे तक खुलेंगे और ग्राहकों के सभी काम होंगे। उपभोक्ताओं और ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे समय बैंकों को खुला रखने का आदेश केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा दिया गया है। श्री प्रसाद ने कहा कि इससे पहले बैंकों को सवेरे 10 से दोपहर 2 बजे तक खोलने और ग्रामीण क्षेत्र की शाखाओं को एक दिन के अंतराल पर खोलने कहा गया था। उक्त आदेश को वापस ले लिया गया है। लेकिन बैंक परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता रहेगा। एलडीएम ने सभी बैंक प्रबन्धकों को इस आशय के निर्णय की सूचना देकर पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें