ओवर रेट में सामान बेचने वाले 3 दुकान सील, 2 हज़ार जुर्माना - CG Sandesh

ओवर रेट में सामान बेचने वाले 3 दुकान सील, 2 हज़ार जुर्माना

बलौदाबाजार, 30 मार्च 2020/ खाद्य पदार्थों का कृत्रिम अभाव बताकर ज्यादा कीमतों पर सामग्री बेचने वाले दुकानों के विरुद्ध जिला कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर जांच और कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। एसडीएम कसडोल श्री टेकचन्द अग्रवाल के नेतृत्व में आज कटगी के तीन दुकानों में दबिश देकर जांच की गई। इनमें देव् ट्रेडर्स, कमल और रिया किराना दुकान शामिल हैं।उपभोक्ता सामानों को निर्धारित कीमत से ज्यादा दामों पर बेचे जाने की शिकायत सही पाया गया।

 उन तीनों दुकानों से 2 हज़ार रुपये जुर्माने के तौर पर वसूल किया गया और दुकानें सील कर दी गई। उन्हें नोटिस भी जारी की गई है। एसडीएम श्री अग्रवाल और तहसीलदार सिन्हा ने कटगी में दुकानदारों से चर्चा भी की और संकट की घड़ी में जनता की मदद करते हुए निर्धारित दर पर ही सामान बेचने की सख्त हिदायत दी। तहसीलदार ने कोरोना से बचाव के उपाय भी ग्रामीणों को बताये। इस अवसर पर कटगी सरपंच, थाना स्टाफ, पटवारी और सचिव भी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें