बलौदाबाजार : सिविल न्यायालयों में 31 मार्च तक सुनवाई स्थगित - CG Sandesh

बलौदाबाजार : सिविल न्यायालयों में 31 मार्च तक सुनवाई स्थगित

बलौदाबाजार, 20 मार्च 2020/ कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने से पक्षकारों और आम जनता को सुरक्षित रखने के लिए 31 मार्च तक न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की सुनवाई स्थगित कर दी गई है। स्थगित प्रकरणों की सुनवाई 16 अप्रैल से 27 अप्रैल तक की अवधि में सम्बन्धित न्यायालयों द्वारा की जायेगी।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलौदाबाजार श्री रजनीश श्रीवास्तव ने आज यहाँ बताया कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के निर्देश के परिपालन में 31 मार्च तक लंबित प्रकरणों की सुनवाई स्थगित कर दी गई है। कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण एवं फैलाव को रोकने के उपाय के अंतर्गत यह एहतियात कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि ज़मानत याचिका, अग्रिम जमानत याचिका, पोक्सो एक्ट तथा अति आवश्यक प्रकरणों को छोड़कर तमाम लंबित प्रकरणों की सुनवाई आगे के लिए टाल दी गई है। जिला मुख्यालय और तहसीलों की न्यायालयों में पक्षकार और आम जनता अति आवश्यक काम होने पर ही आयें। साधारण किस्म के कामों के लिए इस दौरान कोर्ट आने की कतई जरूरत नहीं है, इन्हें बाद में भी किया जा सकता है।

31 मार्च तक की नियत अवधि में पक्षकारों की गैर-हाज़िरी के कारण उनके विरुद्ध किसी तरह की प्रतिकूल कार्रवाई नहीं कि जायेगी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री सूर्यवंशी ने बताया कि 31 मार्च तक स्थगित प्रकरणों के आगे की सुनवाई तिथियां भी घोषित कर दी गई है। इसके अनुसार अब 20 मार्च की सुनवाई 16 अप्रैल, 23 मार्च का 17 अप्रैल, 24 मार्च का 20 अप्रैल, 25 मार्च का 21 अप्रैल, 26 मार्च का 22 अप्रैल, 27 मार्च का 23 अप्रैल, 28 मार्च का 24 अप्रैल, 30 मार्च का 25 अप्रैल और 31 मार्च का 27 अप्रैल को पूर्ववत सुनवाई की जायेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें