दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित - देखें टा... - CG Sandesh

दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित - देखें टाइम टेबल

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया। इसके अनुसार दसवीं की परीक्षा 5 मार्च से शुरू होगी और दसवीं की 7 मार्च से। दसवीं का पहला पर्चा गणित और बारहवीं का पर्यावरण का होगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से होगी।

परीक्षार्थियों को 9 बजे से पहले परीक्षा हॉल में प्रवेश करना होगा। उत्तर पुस्तिका 9 बजकर 5 मिनट पर बांटी जाएगी, लेकिन उत्तर लिखने की अनुमति 9 बजकर 15 मिनट से होगी।

परीक्षा 12 बजकर 15 मिनट पर खत्म होगी। जारी टाइम टेबल के अनुसार दोनों कक्षाओं की परीक्षा में छात्रों को दो विषयों के बीच कम से कम एक दिन का गैप मिलेगा। दोनों बोर्ड परीक्षा में इस बार लगभग पौने सात लाख स्टूडेंट्स बैठेंगे। माशिमं बोर्ड परीक्षा फरवरी में कराने का दावा कर रहा था, लेकिन बैकफुट पर आ गया।

10वीं का टाइम टेबल

तारीख - विषय

- 05 मार्च- गणित

- 08 मार्च- प्रथम भाषा (विशिष्ट) हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू आदि

- 10 मार्च - सामाजिक विज्ञान

- 13 मार्च- विज्ञान

- 15 मार्च- - तृतीय भाषा संस्कृत, मराठी, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगू आदि

- 17 मार्च - द्वितीय भाषा व तृतीय भाषा सामान्य हिन्दी

- 21 मार्च - द्वितीय भाषा व तृतीय भाषा सामान्य अंग्रेजी

- 23 मार्च - व्यावसायिक रिटेल, आईटी, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर

- 26 मार्च -(केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत, केवल मूकबरि छात्रों के लिए ड्राइंग एवं पेंटिंग)

- 28 मार्च-पर्यावरण

12वीं की समय सारिणी

तारीख विषय

- 07 मार्च- पर्यावरण

- 09 मार्च- प्रथम भाषा (विशिष्ट) हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू

-12 मार्च-द्वितीय भाषा सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, मराठी, उर्दू, सिंधी, पंजाबी आदि

- 14 मार्च- अर्थशास्त्र, जीवविज्ञान, बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी, एलीमेंट एनीमल हसबेंड्री आदि

-16 मार्च-भारतीय संगीत, ड्राइंग एंड डिजाइनिंग, डांसिंग, स्टेनो टायपिंग, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, होमसाइंस

- 20 मार्च - इतिहास, भौतिक शास्त्र, एलीमेंट्स ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, साइंस फॉर मैथ्स एंड एग्रीकल्चर

अर्थशास्त्र, जीवविज्ञान, बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी, एलीमेंट एनीमल हसबेंड्री आदि

- 22 मार्च - कंप्यूटर एप्लीकेशन

- 24 मार्च - भूगोल

- 26 मार्च - रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल

- 27 मार्च - गणित

- 28 मार्च - वाणिज्यिक गणित

-31 मार्च - संस्कृत एवं संस्कृत विशिष्ट

- 02 अप्रैल- राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र आदि


http://cgsandesh.com/img/10th.jpg

http://cgsandesh.com/img/12th.jpg

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें