मेडिकल स्टोर्स की जांच के लिये टीम गठित - CG Sandesh

मेडिकल स्टोर्स की जांच के लिये टीम गठित

बलौदाबाजार, 17 मार्च 2020/ जिले की सभी मेडिकल स्टोर्स में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए उपयोगी मास्क और सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सम्बन्धित तहसीलदारों के नेतृत्व में तीन सददयीय जांच टीम गठित की गई है। टीम में मजिस्ट्रेट के साथ ही उस क्षेत्र के ड्रग इंस्पेक्टर भी शामिल किए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने आम जनता को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के लिये सभी टीमों को मेडिकल दुकानों का सतत निरीक्षण कर मास्क एवं सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अन्तर्गत बलौदाबाजार तहसील की दुकानों के निरीक्षण के लिए तहसीलदार गौतम सिंह, नायब तहसीलदार मयंक अग्रवाल और ड्रग इंस्पेक्टर नीलिमा साहू को नियुक्त किया गया है। भाटापारा तहसील में जांच के लिए तहसीलदार श्री प्रवीण तिवारी, नायब तहसीलदार सौरव चौरसिया, ड्रग इंस्पेक्टर किशोर ठाकुर, सिमगा तहसील के लिए तहसीलदार हरिशंकर पैकरा, नायब तहसीलदार यशवंत राज़, ड्रग इंस्पेक्टर नीलिमा साहू, पलारी तहसील में तहसीलदार इंदिरा मिश्रा, नायब तहसीलदार कुणाल पांडेय, ड्रग इंस्पेक्टर किशोर ठाकुर, कसडोल तहसील के लिए तहसीलदार शंकरलाल सिन्हा, नायब तहसीलदार श्रीधर पण्डा, ड्रग इंस्पेक्टर किशोर ठाकुर तथा बिलाईगढ़ तहसील के लिए तहसीलदार अमित श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार ममता ठाकुर और ड्रग इंस्पेक्टर किशोर ठाकुर को दुकानों की जांच की जवाबदारी सौंपी गई है। कोरोना वायरस के सम्बन्ध में आम जनता नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बर 07727-223532 पर जानकारी दे सकते है। यह कक्ष दिन-रात काम करेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें